उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_ गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत


उत्तराखंड : बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसा देवप्रयाग – पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के पास हुआ, जहां हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
बचाव दल अब तक पांच शवों को खाई से बाहर निकाल चुका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सात लोग सवार थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है। घटना से जुड़ी हर नई जानकारी के साथ इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families
नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani