प्रचंड गर्मी के बीच हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग में बदली स्कूलों की टाइमिंग,आदेश जारी


हल्द्वानी, रामनगर,कोटाबाग_प्रचंड गर्मी के बीच स्कूलों की टाइमिंग बदली, आदेश जारी..
नैनीताल जिले में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला लिया है। अब हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग (पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर) के विद्यालयों की समयसारिणी में बदलाव कर दिया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।
नई समयसारिणी
प्रार्थना सभा – सुबह 06:45 बजे
कक्षाएं – सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
प्रशासन का कहना है कि तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह कदम न केवल बच्चों को बल्कि अभिभावकों को भी हीटवेव से राहत देगा।




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ED की रेड के बाद पूर्व CM हरीश रावत ने कांग्रेस के अहम पदों से इस्तीफा दिया
डीएम का बड़ा एक्शन, आपराधिक रिकॉर्ड वाले राजू-पूरन को जिला बदर के आदेश..
मुकेश बोरा की लगातार 12वीं जीत
पूर्व CM के OSD के घर ED _ कैश-गोल्ड और लग्जरी घड़ियां बरामद,,VPDO परीक्षा धांधली…
स्वास्थ्य सेवाओं में टीमवर्क से ही बेहतर इलाज,ये कंडीशन समय की जरूरत : सुरेश भट्ट