Ad

भाजपा ज़िला अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लगाया सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने का आरोप..अधिकारी ने नकारा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

टिहरी गढ़वाल 07.10.2020 GKM NEWS डोबरा चांठी पुल गेट कांग्रेसियों द्वारा तोड़े जाने को लेकर बीजेपी ने लोक निर्माण विभाग और निर्माण कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओ ने लोक निर्माण विभाग एवं कंपनी के अधिकारियों पर गेट तोड़ने वालों लोगों से मिलीभगत का आरोप लगाया. बीजेपी कार्यकर्ताओ का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और कंपनी के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से डोबरा चांठी पुल का मुख्य गेट तोड़ने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है.

ADVERTISEMENTSAd

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को कांग्रेसियों ने डोबरा चांठी पुल का मुख्य गेट तोड़ा था. जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेसियों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की. यही नहीं बीजेपी ने अधिकारियों पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले का पक्ष लेने का आरोप भी लगाया. उधर लोनिवि अधिकारी का कहना है कि ये एक अस्थायी(टेम्परेरी) गेट था उसको कोई नुकसान नही हुआ ये गेट वाहनों को रोकने के लिए बनाया गया था।धक्का मुक्की में उसकी वोल्ड़िंग उखड़ गए थी जिसे ठीक करा दिया गया है इसके साथ ही हमारे किसी भी स्ट्रक्चर को कोई नुकसान नही पोहोचा है.

शरारती तत्वों पर कोई कार्यवाही नही की गई है अगर आगे कोई घटना होती है तो कार्यवाही की जाएगी. बीजेपी कार्यकर्ताओ का कहना है कि वीडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता अधिकारियों से कह रहे हैं कि सरकारी संपत्ति को नुकसान करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन लोक निर्माण विभाग अधिकारी एस एस मखलोगा सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने वाले का पक्ष लेते नजर आ रहे हैं.

अगर कोई आम आदमी होता तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन कांग्रेस के बड़े बड़े कार्यकर्ताओं ने पुल का गेट को तोड़ा है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है. बीजेपी जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि तीन सौ करोड़ की लागत से बने डोबरा चांठी पुल की सुरक्षा को लेकर लोनिवि निर्माण विभाग बेहद लापरवाही बरत रहा है. वहीं, पुल में पांच करोड़ की लागत से लगाए गए लाइटिंग सिस्टम को भी कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया. जिसके बाद भी लोनिवि की उन शरारती तत्वों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *