उत्तराखंड : सुरक्षा में चूक, हाई प्रोफाइल मामले में तीन कर्मचारी सस्पेंड


कॉर्बेट नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जंगल सफारी के दौरान सुरक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई थी। जिस जिप्सी से सीएम को सफारी कराई गई, उसकी फिटनेस पांच साल पहले ही खत्म हो चुकी थी। यह गंभीर चूक सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ-हॉफ) ने जांच के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में तैनात तीन स्टोर कीपर पंकज मेदोलिया, इरशाद और गजेंद्र सिंह मेहर को निलंबित कर दिया है। इससे पहले इस मामले में एक ड्राइवर सहित दो अन्य कर्मचारियों को भी निलंबित किया जा चुका है।
यह मामला 6 जुलाई को सामने आया, जब सीएम धामी ने ढेला और झिरना जोन में जंगल सफारी की थी। घटना की जांच के बाद अब तक कुल 5 कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .