दून में 125kg डायनामाइट बरामद,विस्फोटक सामग्री के साथ तीन गिरफ्तार


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां पुलिस को सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा. जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से पांच पेटियों में रखा हुआ 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद हुआ।
कार सवार आरोपी विस्फोटक ले जाने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तीनों आरोपी रिंकू, रोहित और सुनील को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना त्यूणी में विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त इस विस्फोटक को बिना किसी अनुमति के लेकर जा रहे थे, जिससे यह साफ होता है कि इनका इरादा संदिग्ध था. फिलहाल तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह विस्फोटक कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने इस कामयाबी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम बताया है. समय रहते यह विस्फोटक जब्त नहीं होता, तो किसी बड़ी घटना का खतरा हो सकता था. इस सफलता के बाद पुलिस ने आरोपियों से विस्तृत पूछताछ शुरु कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई थी और इसका क्या मकसद था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..