सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे ‘लड्डू के भय्या’ वैब फिल्मों पर कही ये बड़ी बात..


‘भाभी जी घर पर है’ धारावाहिक के मनमोहन तिवारी यानी ‘रोहिताशव गौड़’ उत्तराखंड के नैनीताल में होने वाले निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं । रोहिताश के अनुसार बॉलीवुड बड़े पर्दे से वैब फिल्मों की तरफ बढ़ी है।
नैनीताल के एक निजी होटल में आज महिलाओं के पसंदीदा सीरियल ‘भाभी जी घर पर है’ के मुख्य कलाकार रोहिताशव गौड़ आज मीडिया से रूबरू हुए। रोहिताश, दस अगस्त को नैनीताल में होने वाले निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे। रोहिताश ने कहा की वैब फिल्म से फिल्म निर्देशन, चित्रांकन और अभिनय से नई-नई प्रतिभाएं सामने आई है।
दूसरी तरफ कुछ वैब फिल्म निर्देशक फेमस होने के लिए अश्लील फिल्म बना रहे हैं जो नए एक्टर्स के लिए खतरनाक है। इससे अच्छे कलाकार एकदम खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के क्षेत्र में अपना कैरियर बना रही लड़कियों के लिए काम करना एक बड़ी चुनौती है। लिहाजा जल्द से जल्द वैब फिल्मों पर सेंसर लगना चाहिए। रोहिताश ने बताया कि बदलते समय के साथ ही, इंडस्ट्री में काम करना सभी के लिए चुनौतीपूर्ण बन गया है। पहले तक एक कलाकार एक साथ कई दूसरे धारावाहिक की शूटिंग कर लेता था, लेकिन अब निर्देशक, टी.वी.चैनल्स एक समय में मुख्य किरदार को एक अभिनय करने का करार करवाया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती – नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal