उत्तराखंड पुलिस के लिए यादगार पल ..केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार के लिए इस निरीक्षक को चुना गया..

उत्कृष्ट विवेचना के लिए इस वर्ष उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को केंद्रीय गृहमंत्री पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुलिस मुख्यालय देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।
उन्हें यह सम्मान थाना लक्ष्मण झूला के नीलकंठ मार्ग पर खैरखाल के समीप अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा और उत्कृष्ट विवेचना के बाद दो आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर दिया जा रहा है।
तीन मई 2018 को जब महिला की हत्या हुई थी तो जनपद पौड़ी के थाना लक्ष्मण झूला में प्रदीप कुमार राणा थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह जनपद देहरादून के कोतवाली पटेल नगर में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात हैं।
थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र में चार मई 2018 की सुबह करीब नीलकंठ मार्ग पर घट्टू गाड से करीब दी किलोमीटर आगे खैरखाल के समीप सड़क पर काम करने वाले मजदूरों को खाई में महिला का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर लक्ष्मण झूला थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला।
आसपास लोगों से इस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। मगर, किसी ने भी नहीं पहचाना। महिला के सिर पर नजदीक से गोली मारी गई थी, फिर उसे खाई में धकेल दिया गया था।करीब 30 वर्षीय इस महिला के गले में मंगलसूत्र था और वह सूट पहने थी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब से छीनी जीत..
Nainital : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत से रेस्टोरेंट कारोबार पर संकट..
Haldwani : 14 मुकदमों वाला शातिर कवि पकड़ा गया_माल और पिस्टल बरामद..Video
Watch : कैंची धाम में बाबा के दरबार पहुंचे सुरों के सितारे विशाल मिश्रा_ कहा, नैनीताल पुलिस का कमाल है..
हल्द्वानी में लीजेंड्स लीग क्रिकेट_भारतीय कप्तानों ने पहले मैच में मुंबई स्पार्टन्स को हराया