चंपावत से शुरू होगी तृतीय गोल्ज्यू यात्रा_सात मई को हलद्वनी में आस्था और संस्कृति का महापर्व..

ख़बर शेयर करें

अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित तृतीय गोल्ज्यू यात्रा का शुभारंभ अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल को चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष विजय भट्ट ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में प्रारम्भ हुई इस यात्रा का वर्ष 2026 में तीसरा आयोजन हो रहा है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण उत्तराखंड को एक सूत्र में पिरोना और राज्य की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को सशक्त बनाना है। संस्था पिछले छह वर्षों से इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

मैदानी से उच्च हिमालय तक पहुंचेगी यात्रा

यात्रा चंपावत से प्रारम्भ होकर हरिद्वार होते हुए गढ़वाल पहुंचेगी। इसके बाद पौड़ी, श्रीनगर और बद्रीनाथ धाम से होकर पुनः कुमाऊँ मंडल में प्रवेश करेगी। यह यात्रा मैदानी, मध्य हिमालय और उच्च हिमालय-तीनों क्षेत्रों को जोड़ते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक एकता का संदेश देगी।

7 मई को हल्द्वानी में भव्य स्वागत

विजय भट्ट ने बताया कि 7 मई को यात्रा हल्द्वानी पहुंचेगी, जहां रामलीला मैदान से गोल्ज्यू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा के रूप में नगर भ्रमण किया जाएगा। श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

यात्रा का उद्देश्य

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण।
कुमाऊँ और गढ़वाल के बीच एकता को सुदृढ़ करना।
धार्मिक और सामाजिक जागरूकता का प्रसार।
नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना।

प्रेस वार्ता में उपस्थित रहे

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रवि दुर्गापाल, एन.बी. गुणवंत, आनंद सिंह भाकुनी, चंदन सिंह किरौला और रघुवीर सिंह कालाकोटी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *