Ad

छावनी में तब्दील हुए कुमाऊं के ये ज़िले..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : – राज्य में निर्धारित तिथी 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए,कुमाऊं परिक्षेत्र के सभी जनपदों में विधानसभा निर्वाचन के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आज से कुमाऊं के सभी जिले छावनी में तब्दील हो जाएंगे। डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने चुनाव में तैनात जवानों का विवरण जारी किया है।

ADVERTISEMENTSAd

शनिवार को जारी हुए विवरण में डीआईजी ने बताया कि नैनीताल जिले की विधानसभाओं में चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए नैनीताल जिले को 11 राजपत्रित अधिकारी, 12 निरीक्षक, 85 उपनिरीक्षक, 19 महिला एसआई, 123 हेड कांस्टेबल, 918 कांस्टेबल, 173 महिला कांस्टेबल, 1706 होमगार्ड-पीआरडी, 351 वनदरोगा-वनरक्षक, एक कंपनी 1.5 प्लाटून पीएसी, 11 कंपनी सीएपीएफ तैनात की गई है। इससे जिले में भय मुक्त चुनाव कराने में सफलता मिलेगी। वहीं अन्य जिलों के लिए जवानों का पूरा विवरण जारी किया गया है।

ऊधमसिंह नगर जिले के लिए 14 राजपत्रित अधिकारी, 24 निरीक्षक, 132 उपनिरीक्षक, आठ महिला एसआई, 95 हेड कांस्टेबल, 1013 कांस्टेबल, 185 महिला कांस्टेबल, 2495 होमगार्ड-पीआरडी, 30 वन दरोगा-वनरक्षक, तीन कंपनी पीएसी, 25 कंपनी सीएपीएफ की भेजी गई हैं।

अल्मोड़ा के लिए चार राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 77 उपनिरीक्षक, छह महिला एसआई, 71 हेड कांस्टेबल, 679 कांस्टेबल, 56 महिला कांस्टेबल, 1832 होमगार्ड-पीआरडी, 41 वनदरोगा, एक कंपनी पीएसी और पांच कंपनी सीएपीएफ की भेजी गई हैं।

पिथौरागढ़ के लिए चार राजपत्रित अधिकारी, नौ निरीक्षक, 165 उपनिरीक्षक, 20 महिला एसआई, 28 हेड कांस्टेबल, 679 कांस्टेबल, 53 महिला कांस्टेबल, 1122 होमगार्ड-पीआरडी, 26 वनदरोगा-वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी और चार कंपनी सीएपीएफ की भेजी गई हैं।

बागेश्वर के लिए तीन राजपत्रित अधिकारी, 3 निरीक्षक, 48 उपनिरीक्षक, चार महिला एसआई, 32 हेड कांस्टेबल, 36 कांस्टेबल, 43 महिला कांस्टेबल, 721 होमगार्ड-पीआरडी, 18 वनदरोगा-वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी और तीन कंपनी सीएपीएफ की भेजी गई हैं।

चम्पावत के लिए 3 राजपत्रित अधिकारी, छह निरीक्षक, 37 उपनिरीक्षक, आठ महिला एसआई, 45 हेड कांस्टेबल, 321 कांस्टेबल, 57 महिला कांस्टेबल, 616 होमगार्ड-पीआरडी, 109 वनदरोगा-वनरक्षक, एक कंपनी पीएसी और तीन कंपनी सीएपीएफ की भेजी गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *