नैनीताल में जलेबा का लुत्फ उठाते हुए इस अंदाज में नज़र आया ये बॉलीवुड एक्टर


नैनीताल :- बॉलीवुड का एक चर्चित चेहरा आज नैनीताल की पुरानी प्रतिष्टित जलेबी की दुकान में जलेबी का आनंद उठाने पहुंचे । उन्होंने जलेबी खाते हुए और बनाते हुए वीडियो बनाए ।
नैनीताल के मल्लीताल में नयना जलेबी भंडार में आज सवेरे बॉलीवुड के चर्चित कलाकार आशीष विद्यार्थी पहुंच गए । उन्होंने यू ट्यूब में जलेबी से बड़ी आकार (साइज)का जलेबा का प्रचार देखा था, इसलिए नयना जलेबा भंडार में जलेबा बनने का
इंतजार किया । आशीष ने जलेबा बनाते हुए वीडियो बनाए और जलेबा बनाने की विधि भी जानी । अपने दो साथियों के साथ निजी काम से नैनीताल पहुंचे आशीष विद्यार्थी ने जलेबा को बेहद स्वादिष्ठ बताया । उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वो आज शाम वापस लौटने वाले हैं । बॉलीवुड में अहम किरदार निभाने वाले आशीष विद्यार्थी, हिन्दी फ़िल्मों के एक जाने माने अभिनेता हैं। इन्हें 11 अलग अलग भाषाओं में काम करने के लिए जाना जाता है। इनमें हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, बंगाली, अंग्रेजी, ओड़िया, मराठी सिनेमा हैं। इन्होंने टीवी में “हम पंछी एक चाल के” में भी काम किया था। आशीष की कुछ प्रमुख फिल्मों में सनी देओल की जिद्दी, द्रोही, कहो न प्यार है, बेनाम, सोल्जर, जीत, बाजी, जोड़ी नंबर वन समेत अनगिनत फिल्में हैं । वर्ष 1994 से अबतक वो लगातार सैकड़ों फिल्मों में काम कर चुके हैं । आशीष के नैनी जलेबा भंडार में आने से स्थानीय लोगों के साथ गायकी का शौक रखने वाले दुकानदार रक्षित बहुत खुश हैं ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती – नैनीताल



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..