

यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने लालकुआं सहायक निर्वाचन को पत्र लिखकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है।लालकुआं वार्ड 1 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तराखण्ड शासन के कैलेंडर बटाने पर नाराजगी ज़ाहिर करते हुऐ कहा कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा नए साल के अवसर पर छपाये गये केलेंडर में सीएम पुष्कर धामी जी व पीएम मोदी जी की फोटो लगी है चुनावी अचार संहिता के दौरान बाटना गलत है इसे चुनाव प्रभवित हो सकता है।

प्रदेश यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने चुनाव प्रभावित होने वाले सभी कार्यों में सख्ती से रोक लगाने की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि निर्वाचन आयोग भारत को भी भेजी गई है।शिकायत के बाद सहायक रिटर्निकल ऑफिसर लालकुआं ने लालकुआं भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर/ एसडीम लालकुआं परितोष वर्मा ने बताया कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू की शिकायत पर लालकुआं भाजपा मंडल को नोटिस जारी कर कैलेंडर बांटने संबंध में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।

आपको बताते चलें इससे पहले भी बीते दिनों हेमंत साहू द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें,’ हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित निजी स्कूलों में भाजपा द्वारा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है.”



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal