Nainital जिले के ये 7 कुख्यात बदमाश जिला बदर _Crime Control..


नैनीताल जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत ने सात कुख्यात अपराधियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
प्रशासन के मुताबिक इन सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों पर एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी, चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम जैसे मामलों में कार्रवाई चल रही है।
जिला बदर किए गए आरोपियों में शामिल हैं..
सुंदर बिष्ट उर्फ देवा, निवासी शास्त्री नगर लालकुआं
सूरज आर्य, निवासी टेढ़ा रोड रामनगर
आनंद डसीला, निवासी कौशल कॉलोनी मल्ली बमौरी, थाना मुखानी
बाबूराम, निवासी वार्ड नंबर-15 जवाहर नगर बनभूलपुरा
जुबैर पुत्र कलुआ, निवासी नई बस्ती गूलर घाटी रामनगर
कुणाल सोनकर, निवासी गांधी नगर बनभूलपुरा
रिजवान उर्फ मंत्री, निवासी पप्पू का बगीचा थाना बनभूलपुरा
इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई गंभीर मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
छह माह तक जनपद की सीमा में प्रवेश पर रोक
जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal ने इन आरोपियों की गतिविधियों को जनहित, शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए तत्काल प्रभाव से छह माह के लिए जनपद की सीमा से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जिला बदर की अवधि के दौरान कोई भी आरोपी जनपद की सीमा में प्रवेश करता पाया गया या आदेश का उल्लंघन करता मिला, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन सख्त
जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। आम जनता को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ