

सरकारी सिस्टम के धड़ाम होने की बानगी पूरे देश में अब देखने को मिल रही है उत्तराखंड में पटवारी पेपर लीक मामले की आंच अभी ठंडी भी ना हुई कि अब गुजरात में सरकारी जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. इसकी वजह से आज होने वाला एग्जाम कैंसिल जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. वडोदरा पुलिस को युवक के पास से पर्चे की कॉपी मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आज सुबह 11 बजे यह परीक्षा होनी थी. इसमें 1181 पदों के लिए 9 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरे थे. उमीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नहीं जाने की सूचना दी गई है. वहीं इस मामले पर गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड के सदस्य राधिका कचेरिया ने कहा है कि, गुजरात के बाहर के गिरोह ने पेपर लीक किया है.
और क्या कहा राधिका कचेरिया ने
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड जूनियर क्लर्क परीक्षा पेपर लीक परीक्षा रद्द होने के बाद मीडिया से पूरे मामले पर गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड के सदस्य राधिका कचेरिया ने बात की और कहा कि पेपर रद्द करने का निर्णय आज सुबह खबर मिलने के बाद लिया गया, क्योंकि परीक्षा पेपर का एक हिस्सा लीक हो गया था. जब मीडिया ने व्यवस्था पर सवाल उठाया तो उन्होंने कहा कि पूरे पेपर लीक कांड में गुजरात के बाहर के गिरोह शामिल हैं. राधिका कचेरिया ने मीडिया के सामने कहा कि गुजरात के बाहर के एक गिरोह ने पेपर उड़ाया था.
आज सुबह होनी थी यह परीक्षा
वहीं अभी यह साफ नहीं है कि पेपर दोबारा कब होगा. पेपर रद्द होने की वजह से कुल नौ लाख 53 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है. वे बहुत परेशान हैं. परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गईं थीं. यह परीक्षा आज यानी 29 जनवरी को सुबह 11 से 12 बजे के बीच होनी थी.
गुजरात में एक बार फिर से पेपर लीक होने की खबर सामने आई है. इसी को देखते हुए 29 जनवरी यानी आज आयोजित होने वाली जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से यह फैसला लिया गया है. इस मामले में गुजरात एटीएस की जांच जारी है. अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुजरात एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से पांच गुजरात के ही रहने वाले हैं. हैदराबाद, उड़ीसा, मद्रास में एटीएस की जांच जारी है. जल्द ही मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है.
कोरोना के दो साल बाद और गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था. पंचायत सेवा चयन बोर्ड की तरफ से आज को Class III Junior Clerk के कुल 1 हजार 185 पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी थी. इसके लिए प्रदेश भर में 9 लाख 53 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी. यह परीक्षा 2 हजार 995 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी.
आपको बताते चलें लंबे समय के बाद बड़े पैमाने पर प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन की तैयारी की गई थी. यह परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे के बीच होनी थी. इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का निर्देश दिया गया था. प्रदेश भर से 9 लाख 53 हजार 723 परीक्षार्थी अपनी किस्मत का फैसला करने वाले थे. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब साढ़े सात हजार पुलिसकर्मियों को परीक्षा में उपस्थित रहने की व्यवस्था की गई थी.
नई सरकार के कार्यकाल में फिर से पेपर फूटने पर विपक्ष ने सरकार पर कड़ा हमला बोला है। जूनियर क्लर्क के लिए 9 लाख अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। वे सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच चुके थे। सुबह परीक्षा के कुछ घंटों पहले पेपर लीक की सूचना मिली। इस परीक्षा का आयोजन गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) की तरफ से किया गया था। परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए गुजरात सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की बसों में यात्रा फ्री करने का ऐलान किया गया है। बोर्ड ने कहा कि आने वाले दिनों में परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी।
गुजरात पंचायत सेवा चयन बोर्ड (GPSSB) के बयान के अलावा सरकार ने इस मुद्दे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। गुजरात चुनावों में पेपर लीक बड़ा मुद्दा बना था। पिछली सरकार के कार्यकाल में जब पेपर लीक हुए थे, तब गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कड़ी कार्रवाई करने और भविष्य में पेपर लीक नहीं होने देने का आश्वासन दिया था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि भरोसे की भाजपा सरकार ने फिर विश्वास तोड़ दिया है, लेकिन किसी को फिर भी शर्म नहीं आती है। वीडियो मैसेज में इसुदान गढ़वी ने कहा कि राज्य में इतने पटाखे नहीं फूटते हैं, जितने पेपर फूटते हैं। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने भी हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने भी पेपर लीक पर सरकार को घेरा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…