

उत्तराखण्ड में नैनीताल से भवाली मार्ग में हादसों को रोकने के लिए सड़क किनारे लगाए गए बैरियरों को किसी ने चोर लिया है। लंबे समय से चल रही चोरी से खाली पड़ी जगह में लोक निर्माण विभाग ने कट्टों में मट्टी भरकर इतिश्री कर दी है।
नैनीताल से भवाली जाने वाले मार्ग में लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर जोखिया के समीप सड़क सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग ने बैरियर लगाए हैं। इन बैरियरों से टकराकर कई वाहन खाई में जाने से बचे हैं। भूमियाधर के जोखिया निवासी कपिल खोलिया ने आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से कोई गिरोह या सिंडिकेट इन भारी भरकम बैरियरों की जड़ों को खोखला करके निकाल ले जा रहा है।
इतना ही नहीं, उनका कहना है कि पहले से गायब हो रहे इन बैरियरों की संख्या 30 से अधिक होगी। कहा कि एक दो दिनों के भीतर लगभग 12 बैरियर गायब हुए हैं।
उन्होंने ये भी बताया कि इन चोरों ने 10 से 12 बैरियरों को खोखला करके छोड़ा है। ये बैरियर पाइंस से कुछ आगे की सुनसान सडक से गायब हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने सरकारी संपत्ति की चोरी करने और सड़क को वाहनों के लिए जानलेवा बनाने वाले इस गिरोह को गिरफ्तार कर इसका पर्दाफाश करना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि