Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..


उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया।
19-20 मार्च की रात अज्ञात चोर ने अमृता आश्रम के पास मंदिर का ताला तोड़कर मूर्तियां, पीतल-तांबे के बर्तन, घंटियां, आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 21 मार्च को मिली पुख्ता सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी की पहचान लाल सिंह (52 वर्ष) निवासी मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है। उसके कब्जे से मंदिर का पूरा चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया।
मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के केस भी शामिल हैं।
इस त्वरित खुलासे में पुलिस टीम की मुस्तैदी काबिले-तारीफ रही, खासकर कांस्टेबल धीरज सुगड़ा और रोहित कुमार की भूमिका अहम रही।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल