हल्द्वानी की युवा जोड़ी ने संगीत की दुनिया में ‘ज़ालिमा’ से मचाया धमाल, देखें इंस्प्रेशन..


हल्द्वानी। हल्द्वानी के युवा संगीतकारों की जोड़ी के नए गाने ‘जालिमा’ से इस वक्त धूम मचा रखी है फाइक कुरैशी और शुएब उल हसन संगीत की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। दोनों ने अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया है और आज उन्हें पूरा शहर उनके बनाए गीतों के लिए पहचानता है।
इन दोनों की जोड़ी ने 2015 में संगीत की दुनिया में कदम रखा। इस जोड़ी की खासियत है कि यह अपने खुद लिखते ही नहीं बल्कि उसे खुद ही गाते हैं और बतौर कलाकार अभिनय भी यही करते हैं। इस जोड़ी के गीत सोशल मीडिया पर तो धूम मचा ही रही हैं साथ ही यू-ट्यूब पर भी खूब देखे जाते हैं। फाइक और शुएब ने अब तक अपने 7 गीत यू-ट्यूब पर अपलोड किए हैं जिनको लोगों ने काफी पसंद किया है। अपने-अपने घर में परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने शौक को पूरा करने वाले यह ये नौजवान किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। 2015 से अब तक इन सात सालों में इस जोड़ी ने अपनी मेहनत के दम पर अपने वीडियो गीतों से लोगों का दिल जीताहै।
इस जोड़ी का एक और गीत ‘ज़ालिमा’ शनिवार को रिलीज हुआ है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। जिसे अब तक यू-ट्यूब पर काफी व्यूज मिल चुके हैं। युवा पीढ़ी में ये गीत धूम मचा रहा है। फाइक और शुएब का कहना है कि रोज़मर्रा की जिन्दगी से थोड़ा समय अपने शौक के लिए निकालना मुश्किल तो होता है लेकिन दिल कहता है कि कुछ अपने लिए भी जिया जाए। अपने दिल की आवाज़ को सुना जाए। इन्होने बताया कि वे अपने गीतों की शूटिंग हल्द्वानी के ही खूबसूरत स्थानों पर करते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सख्त भू-कानून का बड़ा असर नैनीताल में_ 1822 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में…
मां की तस्वीर गले में डाल ED दफ्तर पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत_2016 मामले में नोटिस…
चोरगलिया से हिमांचल तक तलाश_ नैनीताल पुलिस ने लापता बेटियों को ढूंढ निकाला
उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, CM ने पूरे सिस्टम को 24×7 अलर्ट पर रखा