भवाली मार्ग पुल पर सड़क से उतरा ट्राले का पहिया… जाम में फसी सैकड़ों गाड़ियां.. Video

उत्तराखंड में भीमताल से भवाली मार्ग में एक बड़ा ट्राला पुलपर अटक गया जिससे पिछले तीन से अधिक घंटों में लंबा जाम लग गया । व्यस्ततम मार्ग में भवाली और भीमताल थाने की सीमा में एक संक्रिय पुल पर ट्राला फंस गया । विद्युत उपकरण लेकर भवाली से भीमताल और हलद्वानी की तरफ जा रहे ट्राले का पिछला पहिया सड़क से बाहर निकल गया, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्राले को रोक दिया ।

ट्राला रुकने से हल्द्वानी से पहाड़ के अधिकतम क्षेत्रों को जोड़ने वाले इस मार्ग में दोनों तरफ से सैकड़ों गाड़ियों का जाम लग गया । सूचना पर पहुंची पुलिस अब ट्राले को सुरक्षित सड़क में लाकर जामखुलवाने में जुट गई है । इस बीच राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर खूब वायरल कर दिया है ।
वरिष्ठ पत्रकार : कमल जगाती (नैनीताल)


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भवाली में बाईपास के जंगलों की खाई से लावारिस बाइक मिली_आशंकाओं का बाजार गर्म..Video
उत्तराखंड में ‘गोदान’ टैक्स फ्री_ सीएम धामी का बड़ा ऐलान
बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..