मौसम की फिर से चेतावनी, अब ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानिये येअनूठा चेंज क्यों..


उत्तराखंड : उत्तराखंड में मौसम में 10 से 14 अप्रैल के बीच में अनूठा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि, इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।
पर्वती क्षेत्रों में सफर करने वालों को भी सावधान रहने को कहा गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत
कैंची धाम जा रहे पर्यटकों की कार में धधकी आग_अनहोनी टली..Video
Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम