Ad

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है_झमाझम बारिश के आसार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद राहत भरी खबर आ रही है। 31 मई से 2 जून तक पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

उत्तराखंड में इस साल की गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। मई के महीने में इतनी गर्मी आज तक नहीं पड़ी, अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। गर्मी से पहाड़ों के कुछ स्थानों पर पानी का संकट भी छा रहा है तो मैदानों में बिजली कटौती देखने को मिल रही है। भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। यहाँ गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है, चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच सभी प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक अच्छी खबर आई है जून के शुरुआत से ही हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग की तरफ से बड़ी राहत की खबर आ रही है। 30 मई से एक ताज़ा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहा है, जिसके बाद गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। बरसात होने के चलते राज्य में पारा गिरने की संभावना है।


आ रही खबरों के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की संभावना के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल होती जा रही हैं। दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूर्वोत्तर में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने लगा है।


उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने 2 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून,पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़,बागेश्वर, अल्मोड़ा ,चंपावत तथा नैनीताल
जनपदों में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने 31 मई से लेकर 2 जून तक राज्य के इन जनपदों में वर्षा के तीव्र दौर होने तथा कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में मौसम में बदलाव हो सकता है तथा वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *