Ad

नैनीताल की लोवर मॉल रोड की दीवार को तोड़कर भागी टैक्सी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात के अंधेरे में कार की जोरदार टक्कर से मॉल रोड की रेलिंग टूटकर झील में घुसी। श्रतिग्रस्त कार चालक, कार समेत फरार।

ADVERTISEMENTSAd


नैनीताल में रात होने के साथ ही तेज रफ्तार कार और मोटर साइकिल चालकों का कब्जा हो जाता है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात एक टैक्सी कार का चालक और सवार नशे की हालत में तेज रफ्तार का प्रदर्शन कर रहे थे। अंदाज लगाया जा रहा है कि लोवर मॉल रोड में चालीस फ़ीट के ब्रेक के निसान के बाद, कार ने रेलिंग को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा टूटकर झील में जा लटका। कार भी बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई, जिसे रात में ही हटा लिया गया। स्विफ्ट कार संख्या यू.के.04 टी ए 6767 से हुए हादसे के बाद अब टूटी रेलिंग से लोगों को झील में गिरने का खतरा पैदा हो गया है।


बता दें की रात को पुलिस की गैरमौजूदगी में मोटर साइकिल चालक मॉल रोड में आपस में रेस करते हैं। के.टी.एम.मोटरसाइकिल ग्रुप के लोग फर्राटे भरते हुए मॉल रोड में पालक झपकते ही ओझल हो जाते हैं। कई बार पैदल राहगीर हादसे का शिकार होते होते बचे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *