दूध चोर का वीडियो वायरल कर पहचान बताने की गुजारिश, कानूनी कार्यवाही का मन…जानिए क्या है मामला


नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल में एक चोर दूध चोरता सी.सी.टी.वी.कैमरे में कैद हो गया। क्षेत्रवासियों ने वीडियो वायरल कर चोर की पहचान कर पुलिस से शिकायत करने का मन बनाया है।

नैनीताल में तल्लीताल के हरिनगर क्षेत्र की एक दुकान के बाहर लगे सी.सी.टी.वी.में एक वाक्या कैद हो गया। इसमें तड़के सवेरे एक व्यक्ति दुकान के बाहर रखे दूध की ट्रे में से दूध के चार पैकेट निकालता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि तीन चार दिनों से हररोज़ लालकुआं से बिक्री के लिए दुकानदारों की दूध की ट्रे आती थी लेकिन उसमें से व्यापारी रिहान की दुकान के आगे से दूध चोरी हो रहा था। वहां सी.सी.टी.वी.कैमरा नहीं होने के कारण चोर पकड़ा नहीं जा रहा सका। आज व्यापारी सूरज की दुकान से भी इसी तरह ट्रे से दूध जब चोरी हुआ तो वहां पास में लगे सी.सी.टी.वी.में चैक किया गया। चैक करने पर सवेरे हल्के अंधेरे में एक व्यक्ति दूध की ट्रे हटाकर चार पैकेट दूध अपने साथ लाई थैली में भरकर ले जाता दिखा। क्षेत्रवासियों ने अब वीडियो वायरल कर चोर की पहचान करने की पोस्ट डाली है तांकि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सके।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत
दूध के दामों में उबाल, 6 रुपये तक महंगा हुआ_रसोई का बजट बिगड़ेगा…
कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे नागरिक, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बढ़ा आक्रोश