
उत्तराखंड के चमोली से साइबर क्राइम की बड़ी खबर सामने आ रही है।साइबर अपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्होंने पुलिस के फेसबुक पेज को ही निशाना बना दिया। चमोली पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हुआ है और साथ ही स्टोरी पर अश्लील लिंक शेयर हुआ है। फेसबुक पर चमोली पुलिस उत्तराखंड के ऑफिसियल पेज पर लोगों पर क्लिक करते ही बेहद ही अश्लील लिंक सामने आ रहा है। साफ है हैकर्स ने उत्तराखंड पुलिस को सीधे-सीधे खुली चुनौती दी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यह पहली बार है जब उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया जिसमे अश्लील लिंक शेयर कर हैकर्स ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाते हुए इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।
पेज में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सुबह में यह पेज हैक हो गया था। और इसको लेकर गोपेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है, फेसबुक पेज का एक्सेस ही साइबर अपराधियों ने हटा दिया है ,जिसको लेकर अब पुलिस फेसबुक से संपर्क करके ही इस पेज की स्टोरी हटा पाएगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी में 12वीं के स्टूडेंट्स को भावनाओं से सजी यादगार विदाई
Weather Update – उत्तराखंड : पहाड़ों पर फिर करवट लेगा मौसम..
उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..