उत्तराखंड कांग्रेस जल्दी ही जारी करेगी उम्मीदवारों की लिस्ट.. देखिये क्या बोले गोदियाल


उत्तराखंड राज्य में होने वाले आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है
दिल्ली में उत्तराखण्ड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी चली बैठक खत्म हो गई है, उसके बाद मीडिया से बात करते हुए चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर लगभग सहमति बन गई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कल शाम तक पहली सूची जारी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि 70 विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर चर्चा की गई। कुछ सीट में दो दावेदार के नाम सामने आए। गोदियाल ने आगे कहा कि तैय्यार की गयी सभी 70 सीटों का पैनल कल cec में रखेंगे और पूरी उम्मीद है कि कल पहली लिस्ट तैय्यार हो जाये ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस
नवरात्रि पर नैनीताल पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर, प्रशंसकों में सेल्फी लेने की होड़_Video
बाबा साहब पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, मूल निवासी संघ ने CM को भेजा ज्ञापन