केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों के लिखा यह बेहद अहम लेटर


नई दिल्ली:2022 की शुरुआत के साथ ही पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा जैसे प्रदेशों में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं और ऐसे में चुनाव आयोग ने आगामी चुनाव वाले राज्यों में कोरोना के टीकाकरण को लेकर राज्यों को पत्र लिखा है। चुनाव आयोग चाहता है की चुनाव से पहले राज्यों में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य कोरोना के टीकाकरण पर विशेष तौर पर ध्यान दें और यह सुनिश्चित करें की वैक्सीन की पहली डोज़ बढ़ाई जाए और साथ ही दूसरी डोज भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाई जाए।
आपको बता दें कि देशभर में कोरोना के ऑमिक्रोन के बढ़ते प्रभाव को लेकर पहले यह आशंका जताई जा रही थी कि चुनाव आयोग आगामी राज्यों में चुनाव को लेकर कुछ अहम फैसला ले सकता है जिसके बाद चुनाव टलने की अटकलें लगाई जा रही थी पर चुनाव आयोग ने चुनावों के टलने की खबर पर कोई मुहर नहीं लगाई और अब चुनाव वाले राज्यों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित कर दिया है की आगामी चुनावों की तारीख की घोषणा जल्द की जा सकती है।
मणिपुर में टीकाकरण की रफ्तार को लेकर जाहिर की चिंता
चुनाव आयोग ने मणिपुर में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार और कम प्रतिशत को लेकर भी चिंता जाहिर की है। राज्यों को पत्र लिखकर जरूरी दिशानिर्देश एक अहम फैसला है जिससे कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य जरूरी कदम उठा सकें और वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाकर जनता की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आज से इनकम टैक्स,पैनकार्ड, वेतन, रेलवे टिकट और फास्टैग से जुड़े नियमों में बदलाव
उत्तराखंड में चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’, DGP ने अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात