दुःखद हादसा : बर्फीले तूफान और हिमस्खलन की चपेट में आया सेना का गश्ती दल ..7 जवान शहीद


देश के लिए बेहद दुखद खबर सामने आ रही हैअरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, यहाँ कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन होने से भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं। सेना द्वारा रेस्क्यू कर हिमस्खलन वाली जगह से सैनिकों के शवों को निकाल लिया गया है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने से गहरा दुख हुआ. इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई. मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं. उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.
सैनिकों के शवों को आगे की औपचारिकताओं के लिए हिमस्खलन स्थल से निकटतम सेना चिकित्सा सुविधा में स्थानांतरित किया जा रहा है। बता दें कि जिन इलाके में बर्फीले तूफान और एवलॉन्च की घटना हुई, वहां पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही थी सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे, वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे।
राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें बंद कर दिए गए थे। इलाके के चीन से सटा होने की वजह से यहां पर सेना के जवान गश्त लगाते रहते हैं। गश्त के दौरान ही ये हादसा हुआ। हादसे के बाद सेना लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन करने में जुटी थी। बचाव कार्यों में सहायता के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी के कारण मौसम अभी भी काफी खराब बना हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal