CM पुष्कर सिंह धामी के स्टेट प्लेन में बैठते ही आ गयी तकनीकी दिक्कत, फिर …

ख़बर शेयर करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे से ठीक पहले स्टेट प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। रविवार को इस कारण सीएम को हेलीकॉप्टर से ही दिल्ली से टिहरी तक आना पड़ा। सीएम धामी के प्लेन में बैठने के बाद इसमें खराबी आने का पता चल पाया। मुख्यमंत्री धामी स्टेट प्लेन से शुक्रवार दिल्ली रवाना हुए थे।

जहां से सीएम को रविवार सुबह आठ बजे स्टेट प्लेन से हरिद्वार पहुंचना था। तय समय सुबह आठ बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उनके साथ विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार भी थे। सूत्रों के अनुसार सीएम और अन्य अधिकारी स्टेट प्लेन में बैठकर उड़ान भरने का इंतजार कर ही रहे थे कि प्लेन के इंडीकेटर में तकनीकी खराबी का सिग्नल आ गया।

इस वजह से पायलट ने उड़ान भरने में असमर्थता जाहिर कर दी। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर का इंतजाम कर सीएम उत्तराखंड के लिए रवाना हुए। विलंब के चलते उन्होंने हरिद्वार में देव संस्कृति विश्व विद्यालय गायत्री कुंज में वृक्ष गंगा अभियान का अपना कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

दिल्ली से सीधे चंबा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग होते हुए सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे उद्घाटन किया। सूत्रों के अनुसार स्टेट प्लेन को ठीक करने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है। इसके कुछ कल पुर्जे बदलने पड़ रहे हैं। स्टेट प्लेन अब करीब 20 साल पुराना हो चुका है, इस कारण इसमें बार बार तकनीकी समस्या पेश आती रहती है।

क्या सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्टेट प्लेन सीएम के चलने के लिए सेफ नहीं है जी हाँ आज स्टेट एयर क्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार की सुबह तय समय पर दिल्ली से देहरादून नही लौट सके। बाद में मुख्यमंत्री श्री धामी सुबह प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द कर स्टेट हेलीकॉप्टर से ही सीधे दिल्ली से सुरकंडा देवी मंदिर नई टिहरी में रोप वे के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सुरकण्डा देवी मंदिर रोपवे का शुभारंभ किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *