Ad

सम्मान से नवाज़े गए ऋषभ पंत के मददगार..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर श्री ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और

ADVERTISEMENTSAd

परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू एवं रजत को सम्मानित किया। हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक परमजीत के पिताजी ने सम्मान ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत को 01-01 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई।

30 दिसंबर की तड़के सुबह जब क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने बस रोक दी और पंत की मदद की. उन्होंने तत्काल इस हादसे की सूचना पुलिस को दी. इस दौरान दो अन्य युवक नीशू और रजत भी पंत की मदद के लिए आगे आए और उन्होंने ऋषभ पंत को अस्पताल तक ले जाने का काम किया. किसी भी हादसे के बाद पहला एक घंटा जान बचाने के लिए काफी अहम होता है. जिसे गोल्डन ऑवर भी कहा जाता है. इन चारों की मदद से ऋषभ पंत को इसी गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिसकी वजह से उन्हें सही वक्त पर इलाज मिल पाया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *