उत्तराखंड – BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान : जिस घर पर तिरंगा नही, देश उस पर नहीं करेगा विश्वास ..


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देवलचौड़ स्थित होटल के निकट भट्ट के पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। पुष्प वर्षा की गई। आतिशबाजी से भी उनका स्वागत किया गया। भट्ट के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रामपुर रोड से होकर नैनीताल रोड शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली।
हल्द्वानी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर जयपुर तक यात्रा में प्रतिभाग किया और शहीद चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित भी किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कि हर घर में तिरंगा लहराया जाना चाहिए। यही नहीं बड़ा बयान देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा।
उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है उस घर की फोटो भी मिलनी चाहिए। जिससे कि समाज को यह पता चल सके यह तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, मीडिया क्षेत्र और सभी सरकारी वर्क अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए ऐसी उनकी अपील है।
यात्रा के दौरान उन्होंने तिकोनिया चौराहा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है, जिससे की आगामी संकल्पों को पूरा किया जा सके। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, महापौर डा. जोगेन्द्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक मेहरा, प्रकाश रावत, भुवन जोशी, बेला तोलिया, विरेन्द्र बिष्ट, तरूण बंसल, चन्दन सिंह बिष्ट, कुन्दन लटवाल, प्रदीप जनौटी, कमल नयन जोशी आदि शामिल है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park