बेटे ने बाप पर लगाया प्रेमिका के साथ रेप का आरोप.. जाँच में आरोप निकले झूठे, तो बाप ने हाथियों के नाम कर दी 5 करोड़ की संपत्ति..

दानापुर बिहार दुनिया अजीब गरीब बातो से भरी पड़ी है.हर दिन देश दुनिया भर होने वाली अजीब बाते हम सुनते रहते हैं..लेकिन क्या आप ने सुना है कि कही किसी का माँ बाप का बेटा नालायक निकल आये तो अपनी सारी संपत्ति किसी हाथी के नाम कर दी..लेकिन यह खबर सच्ची है किसी बाहर देश की नही बल्कि अपने देश भारत की.खबर के मुताबिक बिहार के दानापुर में जानीपुर इलाके में रहने वाले अख्तर इमाम का है. जिन्हें आस पास के लोग ‘हाथी काका’ के नाम से जानते हैं. हाथी काका की कहानी बड़ी हैरान कर देने वाली है..हाथी काका यानी अख्तर ने अपने नालायक बेटे को अपनी सारी जायदाद से बेदखल कर दिया.बस बात यह है कि मिराज़ उर्फ पिंटू अख्तर इमाम एकलौता बेटा है.
लेकिन अख्तर इमाम का कहना है कि उन्हें बेटे को ज़मीन से बेदखल करने का कोई अफ़सोस नही है. क्योकि मेरे बेटे मिराज़ ने मेरे ऊपर अपनी प्रेमिका से साथ बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर मुझे फंसाया..जिसकी वजह से मुझे जेल जाना पड़ा. जब जाँच पड़ताल हुई तो मुझ पर लगे सारे आरोप झूठे निकले जिसके बाद मै बरी हो गया. इसलिए मैंने नालायक बेटे को बेदाखल कर दिया .
हाथी काका यानि अख्तर इमाम का कहना है कि एक बार मुझे पर जानलेवा हमला हुआ.जिसमे मेरे हाथियों ने मेरी जान बचाई थी.हमले के वक़्त मेरे हाथियों ने शौर मचाया शुरू कर दिया.जिससे मेरे आस पास के पडोसी जग गए और शोर सुनकर हथियारबंद भाग गए और इस तरह से मेरी जान बची.
हाथी काका ने आगे कहा कि बेटे ने मेरे हाथियों तक को मारने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया. इसके बाद मैंने हाथियों के नाम पर जायदाद करने का फैसला लिया.
बैंक बैलेंस में भी हैं हाथी हिस्सेदार
हाथी काका कहते हैं कि मेरे न रहने पर मेरा मकान, बैंक बैलेंस, खेत, खलिहान सब हाथियों का हो जाएगा. यदि हाथियों को कुछ हो गया तो उनके हिस्से की जायदाद ऐरावत संस्था को मिल जाएगी. उनका कहना है कि मेरा जीवन हाथियों के लिए ही समर्पित है। हाथी भी उनके लिए किसी साथी से कम नहीं है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal