नैनीताल में अब स्थिति सामान्य, पटरी पर लौट रहा जनजीवन_जानें ताजा हालात


उत्तराखण्ड के नैनीताल में 12 वर्षीय किशोरी के साथ 65 वर्षीय मुस्लिम द्वारा दुराचार से बौखलाए हिंदूवादी संगठनों के बबाल और बाजार बंद के बाद आज शुक्रवार को शहर की स्थितियां सामान्य होती दिख रही हैं। यहां स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी धीरे धीरे सड़कों पर उतरने लगे हैं।
नैनीताल में मल्लीताल के रुकुट कंपाउंड में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुराचार करने की खबर ने बुधवार रात माहौल को गरमा दिया था। कोतवाली में स्थानीय लोगों के एकत्रित होने के बाद गाड़ी पड़ाव क्षेत्र की बिरयानी की दुकानों में हल्की तोड़फोड़ और दुकानें बन्द कराने की घटना सामने आई थी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मो.उस्मान को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को मैडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया था। गुरुवार को बच्ची को हल्द्वानी के नारी निकेतन पहुंचा दिया गया।
गुरुवार को शहर के व्यापारियों ने भी दुष्कर्म के विरोध में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पूरा दिन बंद रखा। प्रशासन ने नगर पालिका और जिला विकास प्राधिकरण की तरफ से रुकुट कंपाउंड निवासी मो.उस्मान को अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में नोटिस जारी कर 3 दिनों में जवाब देने को कहा है।
शुक्रवार सुबह से ही शहर में एस.एस.बी.और पी.ए.सी.का डेरा दिखा, हालांकि स्थितियां सामान्य दिखी। रोजमर्रा के कार्यों में दूध, दही, सब्जी, अखबार, गैस, राशन, पैट्रोल समेत अन्य वस्तुएं पहुंचने लगी है।
स्कूली बच्चे स्कूल तो कार्यालय और नौकरी पर जाने वाले लोग भी अपने गंतव्य तक पहुंचने लगे हैं। इक्का दुक्का पर्यटक भी शहर में पहुंचकर होटलों और टैक्सी की तलाश में व्यस्त हैं। शहर में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुल रही हैं, हालांकि बरसात और ठंड ने कुछ मुश्किलें पैदा जरूर कर दी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal