यहां हुई सनसनीखेज़ वारदात, पंचर बनाने वाले शख़्स की गोली मारकर हत्या..


उत्तराखंड : ऊधम सिंह नगर जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं मंगलवार की सुबह सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है यहां nh-74 पर पंचर बनाने का काम करने वाले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है परिजनों को घटना का पता तब चला जब सुबह युवक की मां मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर चीख-पुकार कर रोने लगी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस टीम बनाकर मामले की जांच में जुट गई है फिलहाल हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार मृतक गदरपुर के गांव मसीत का रहने वाला है मृतक का नाम फरमान उम्र 19 वर्ष जोकि nh-74 में चांद मुस्लिम नाम से होटल के सामने बाइक की पंचर की दुकान में पंचर बनाता था। और अपने छोटे भाई के साथ दुकान पर ही सो जाता था जबकि उसके दो बड़े भाई घर में परिवार के साथ रहते थे मंगलवार की सुबह जब फरमान की मां रफीकान झाड़ू लगाते हुए दुकान पर पहुंचे तो वहां उसने खून से लथपथ बेटे को देखा मां रोने की आवाज के बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फरमान चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने