उत्तराखंड में लौट आया चोटी कटवा ? इस इलाके में 6 युवतियों की चोटी कटने से सनसनी..

उत्तराखंड : राज्य में अचानक युवतियों की चोटी कटने के मामले सामने आने के बाद सनसनी फैल गयी,उत्तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। पिछले दो दिन में छह युवतियां इसकी शिकार बनी हैं। कोटद्वारा में छह मामले सामने आने के बाद से दहशत का माहौल है।
पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक बार फिर चोटी कटने के मामले प्रकाश में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों में मोहल्ला लकड़ीपड़ाव में छह युवतियों की चोटी काटी गई है। इससे क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
दुकान से बाहर निकली तो चोटी कटी हुई थी
कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने टेलरिंग शाप में गई हुई थी। जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बताया कि जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी, वहां एक युवक आया, जिसने पेंट, कमीज की सिलाई पूछी।
मोहल्ले में छह युवतियों की चोटी काटी गई
शहाना को अंदेशा है कि इसी युवक ने उनकी चोटी काटी होगी। शहाना ने बताया कि पिछले दो दिनों में लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में पांच अन्य युवतियों की भी चोटी काटी गई है। शहाना ने बाजार चौकी पुलिस में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया
बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया है। बताया कि युवक की तलाश तेज कर दी गई है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में_चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी