नगर निकाय चुनाव : हल्द्वानी में ‘बगावत’ ने समीकरण बदल दिये…


हल्द्वानी में नगर निकाय चुनाव की सियासत में हलचल
नगर निकाय चुनाव के चलते हल्द्वानी का राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। राष्ट्रीय पार्टियों में असंतोष की लहर के कारण कई नेता और कार्यकर्ता अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके हैं, जिससे हल्द्वानी में नया राजनीतिक समीकरण बन गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा की, जिसके बाद पार्टी के अंदर ही खेमेबाजी खुल कर सामने आ गयी। जिसके चलते विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पार्टी के कई पुराने और प्रमुख कार्यकर्ताओं को लगा कि उन्हें नजरअंदाज कर नए चेहरों को तरजीह दी गई है, और इसका परिणाम यह हुआ कि वे अब निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। यह बदलाव भाजपा के लिए एक नई चुनौती बन सकता है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के अंदर उठ रहे असंतोष का असर चुनावी परिणामों पर पड़ सकता है। निर्दलीय उम्मीदवारों की बढ़ती लोकप्रियता यह संकेत देती है कि अब चुनावी मुकाबला स्थानीय मुद्दों और व्यक्तिगत छवि के आधार पर भी तय हो सकता है।
भा.ज.पा. के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद हल्द्वानी के राजनीतिक हलकों में मची खलबली ने आगामी चुनावों को और भी दिलचस्प बना दिया है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..