पुलिसकर्मियों के पोस्टल बैलेट पर हरीश रावत ने फिर उठाए सवाल,कही ये बड़ी बात ..


हल्द्वानी : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य से मिलने उनके आवास पहुंचे, इस दौरान यशपाल आर्य के पुत्र और नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य भी मौजूद रहे, इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं, क्योंकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने वाले हैं उससे पहले बड़े नेता बहुमत के समीकरण को जोड़ घटाने में लगे हुए हैं।
पूर्व सीएम हरीश रावत बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से मिलने उनके छड़ायल स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खटीमा में भी पहले पोस्टल बैलेट नहीं पहुंचे थे, लेकिन बाद में हो-हल्ला मचने के बाद चम्पावत और अन्य जगहों से बैलेट लाए गए। लेकिन लालकुआं में बैलेट आरओ तक पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा की लालकुआं विधानसभा सीट पर अब तक पुलिस कर्मियों के पास पोस्टल बैलट नहीं पहुंचे हैं, साथ ही सरकारी कर्मचारियों के पोस्टल बैलट को लेकर भी निर्वाचन विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा है ऐसे में आशंका पैदा हो रही है कि कहीं पोस्टल बैलट में कोई गड़बड़ी ना हो जाये।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इसका संज्ञान लेना चाहिए। इसके अलावा पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कांग्रेस उत्तराखंड में अच्छी संख्या के साथ स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बना रही है। उनकी दिली ख्वाहिश है कि जो लोकतांत्रिक शक्तियां चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ी हैं हम उनका साथ आगे सरकार चलाने में भी चाहेंगे। वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हरीश रावत बड़े नेता हैं और उनके साथ ये एक शिष्टाचार मुलाकात है। इसके कोई और मायने नहीं निकाले जाने चाहिए। इस मौके पर हरीश दुगर्पाल, हरेंद्र बोरा भी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल