

उत्तराखंड : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल जनपद के हल्द्वानी पहुंचे जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैण में होने वाले आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के लिए हमने 2025 का विकल्प रहित संकल्प लिया है, इस बजट को औद्योगिक, कृषि, रोजगार, पर्यटन और स्वास्थ को देखते हुए बनाया जा रहा है, क्योंकि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर कहा कि अभी एनडीएमए की रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन मकानों से संबंधित हमने सभी फैसले ले लिए हैं बिल्डिंगों के लिए बड़े मुआवजे का प्रावधान किया है जैसे ही रिपोर्ट आएगी वहां के लोगों का संपूर्ण पुनर्वास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में नकल अध्यादेश जैसा बड़ा कानून आने वाले समय में एक बड़ी नजीर बनेगा जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद ना हो सके।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू
BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..
Nainital : महिला पर्यटक के साथ शर्मनाक वारदात करने वाला हल्द्वानी का टैक्सी चालक गिरफ्तार