फ़ौलादी जज़्बे को सलाम, सीमा की हिफाज़त में मुस्तैद है ITBP महिला फोर्स ..



आज के दिन यानी 8 मार्च को भारत समेत पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं. इसके उदाहरण हर क्षेत्र में देखने को मिल सकता है. घर की जिम्मेदारी की बात हो या देश की सुरक्षा महिलाएं हर ओर खड़ी हैं.
आज महिलाएं सीमा की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात हैं. आज महिला दिवस के मौके पर सीमा की सुरक्षा में तैनात महिला सैनिकों की कुछ खास तस्वीर और वीडियो सामने आयी है जिसे देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है. अरुणाचल प्रदेश में सीमा की सुरक्षा में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की महिला जवान मुस्तैद दिखी हैं.

सीमा के दुर्गम इलाकों में गश्त करते हुए इन महिलाओं की वीडियो उनके जज्बे को दर्शाती है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है महिला जवान पहले पहाड़ों की ओर गशत कर रही हैं और फिर नदी को पार करते दिख रही हैं. महिला जवानों की इस वीडियो को देखने वाला हर यूजर बेहद गर्व महसूस कर रहा है. यूजर्स का कहना है कि आज की तारीख में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. बता दें, आईटीबीपी की ये महिला जवान जम्मू कश्मीर से लेकर उरुणाचल प्रदेश तक सीमा की सुरक्षा में तैनात हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर
भारी बारिश के बीच नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल..heavy rain alert
पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, हाई अलर्ट पर नैनीताल_इस जिले में छुट्टी घोषित