

शर्मशार कर देने वाली घटना का ज़िक्र ज़िले भर में हो रहा है बताया गया मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ज़िले का है जहाँ एक खेत से ग्रामीणों को नवजात बच्चे की रोने की आवाज़ आ रही थी जब गांववालों ने वहां जाकर देखा तो ज़मीन में ज़िन्दा दफन मिला जिसे देखकर उनके होश उड़ गए बच्चे के पैर देखकर लोगों ने जब उस नवजात बच्चे को ज़मीन खोदकर बाहर निकाला और देखा तो बच्चें की सांसे चल रही थी।

जिसके बाद गांववालों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद नवजात को अस्पताल में एडमिट कराया जहाँ वह डॉक्टर्स की देख रेख में है और उसका इलाज़ चल रहा है. बच्चे को देखकर लग रहा है कि बच्चा कुछ ही घंटो पहले का जन्मा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि बच्चा किसका है और किसने इतनी निर्दयता से नवजात बच्चे को ज़िंदा ज़मीन के अंदर दफन कर दिया।
आपको बता दें कि मामला कानपुर देहात में मूसानगर कोतवाली क्षेत्र के गांव पुलंदर का है, जहाँ एक कलयुगी माँ के कठोर दिल की कहानी सामने आई उसने अपनी सगी औलाद को जन्म के तुरंत बाद ही बड़ी ही निर्दयता ज़िन्दा दबा दिया,इसी दौरान जब कुछ गांव वाले वहां से गुज़रे तो उन्हें अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी जब उन्होंने वहां जाकर देखा उनके होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने देखा कि एक ज़िंदा नवजात बच्चे की रोने की आवाज़ खेत के अंदर से आ रही है. उस बच्चे का बस एक पैर ही उन्हें जमीन के बाहर दिख रहा था. ग्रामीणों ने मिलकर ज़ मीन खोदकर नवजात को बच्चें को बाहर निकला और इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस मे बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बच्चा एक स्वास्थ बताया जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त