बड़ी खबर : पति आ रहा था प्रेम-कहानी के बीच में..पत्नी ने भाड़े के शूटरों से करा दी पति की हत्या..पुलिस ने किया खुलासा..

रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर जहां हिन्दू सस्कृति में पति पत्नी सात जन्मों तक जीने मरने की कसमें खाते हैं लेकिन उधम सिंह नगर में इसका कुछ उल्टा ही हुआ है। एक पत्नी ने भाड़े के शूटरों से अपने ही पति की हत्या करवा दी। ये हत्या इसलिए कराई क्यों कि आरोपी पत्नी का पति उसके प्रेम कहानी में रोड़ा बना हुआ था। भदईपुरा में गोली मारकर रिंकू हत्याकांड के मामले में पुलिस ने हत्या के राज से पर्दा उठा दिया है,ओर इस मामले में पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग के रास्ते में आना रही है।
वीओ – आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर भदईपुरा में विगत 1 मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी थी इसी मामले में मृतक की पत्नी ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने रुद्रपुर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में रिंकू हत्याकांड का खुलासा किया। घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी निशा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । एसएसपी उधम सिंह नगर ने बताया कि मृतक की पत्नी नीशू उर्फ निशा के अवैध सम्बंध अभिषेक यादव से थे जिसको लेकर निशा ने अपने पति की हत्या करने की फिरौती भाड़े के शूटर आकाश यादव उर्फ बंडा को दी। यह भी बताया कि रिंकू यादव की हत्या के लिए निशा और अभिषेक यादव ने ₹20000 रुपये और 315 बोर का एक तमंचा व कारतूस आकाश यादव को उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने अभिषेक व निशा को धारा 302, 120 बी, आकाश बांडा को धारा 302 व 25 आर्म्स एक्ट व इक्का को 202, साहिल को धारा 212 के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाइट :- एसएसपी उधम सिंह नगर -दिलीप सिंह कुंवर



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal