तिरंगे में लिपटा हुआ उत्तराखंड पहुंचा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर..

उत्तराखण्ड : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई। जिसमें राइफलमैन विक्रम सिंह और राइफलमैन योगंबर सिंह घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उत्तराखंड के दोनों लाल शहीद हो गए। दोनों वीर शहीदों का पार्थिव शरीर उत्तराखंड पहुंच गया है जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के सैन्य कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीदों को श्रद्धा श्रद्धांजलि अर्पित की जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास के लिए रवाना कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें टिहरी निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह और चमोली के सांकरी गांव निवासी राइफलमैन योगंबर सिंह शामिल हैं।
आज घर पहुंचेगा पार्थिव शरीर
यह मुठभेड़ पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में आतंकियों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। शुक्रवार सुबह बेटों की शहादत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। शनिवार दोपहर तक दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचने की संभावना है।टिहरी की गजा तहसील क्षेत्र के ग्राम विमाण गांव निवासी राइफलमैन विक्रम सिंह और योगंबर सिंह गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। पुंछ जिले के मेंढर में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से हुई गोलाबारी में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उत्तराखंड के दोनों लाल शहीद हो गए। विक्रम सिंह के परिजनों को शुक्रवार सुबह 11 बजे बेटे के शहीद होने की सूचना मिली। तहसीलदार रेनु सैनी ने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर शनिवार को घर पहुंचेगाउधर, पोखरी तहसील के सांकरी गांव निवासी योगंबर सिंह (26) के शहीद होने की खबर मिलते ही पोखरी क्षेत्र में मातम छा गया। योगंबर सिंह के पार्थिव शरीर को सेना द्वारा सांकरी लाया जा रहा है। शनिवार को पैतृक घाट पर सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी मुठभेड़ के दौरान उत्तराखंड के दो जवानों के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइफलमैन विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह ने देश सेवा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दोनों शहीद जवानों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एलपीजी की ब्लैक मार्केटिंग रोकें_ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की मांग
दुआओं में अमन, दिलों में मोहब्बत,,हल्द्वानी में अदा हुई अलविदा..Video
नैनीताल जिले में डोर-टू-डोर गैस डिलीवरी लागू
उत्तराखंड : एक ऑडियो वायरल हुआ और पूरी चौकी सस्पेंड_ऐसा क्या था.. ?
गैस किल्लत पर विपक्ष का हंगामा : जनता परेशान है और सरकार पल्ला झाड़ रही..