नैनीताल के राजभवन से राज्यपाल ने दिया संदेश- इंतजार है देवभूमि,तपभूमि और सैन्यभूमि को आपका..


नैनीताल : – उत्तराखण्ड के राज्यपाल (रि.)लेफ्टिनेंट जर्नल गुरमीत सिंह ने नैनीताल पहुंचकर कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और भक्तों को देखते हुए लग रहा है कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे । इसके अलावा उन्होंने पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों से मेहमानों का स्वागत सत्कार पारिवारिक सदस्य की तरह यहां की सभ्यता और संस्कृति दिखाते हुए करने को कहा ।
देहरादून से सड़क मार्ग से चलकर राज्यपाल बुधवार शाम नैनीताल राजभवन पहुंचे ।
मंगलवार को हवाई सेवा से पंतनगर और फिर सड़क मार्ग से शाम तक नैनीताल पहुंचने का उनका कार्यक्रम कल स्थगित हो गया था । उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कुमाऊं क्षेत्र को अच्छे से जानता हूँ, सारे जिलों में जाकर गहराई से जानकारियां ली हैं और अब तहसील और ब्लॉक स्तर पर चीजों को जानना चाहता हूं । उन्होंने कहा कि इस सुंदर कुमाऊं के लोगों के लिए मेरे दिल में अलग जगह है । राज्यपाल ने कहा की चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों और भक्तों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पुराने सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे । श्रद्धालुओं के स्वागत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी होम स्टे, होटल, आश्रम, आशा वर्कर, सैल्फ हैल्प ग्रुप, रैड क्रॉस, पुलिस व अन्यों ने अपने परिवार के सदस्य की तरह यात्रियों का ख्याल रखना चाहिए और राज्य की सभ्यता और संस्कृति को दिखाना चाहिए । दुनियाभर के सैलानियों का स्वागत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि, तपभूमि और सैन्यभूमि आपका इंतजार कर रही है ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court – बनभूलपुरा हिंसा के आरोपी अब्दुल मलिक की जमानत मंजूर
सरकार का बड़ा फैसला: अब जेब पर नहीं पड़ेगा महंगाई का बोझ
Bhimtal में संदिग्ध मिनी ट्रक पकड़ा गया, गोवंश के साथ तीन हिरासत में_पड़ताल जारी..Video
High Court का अहम फैसला-कुलपति की नियुक्ति वैध घोषित
CBSE 10th Result 2026 : सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी,यहां करें चेक..