

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बरेली जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। यात्री चलती ट्रेन के पायेदान में फंस गया। जिसके चलते ट्रेन लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही।घायल यात्री के सर और पैर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा तफरी का माहौल बन गया।

वहीं स्टेशन पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना लालकुआं रेलवे पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल यात्री को बड़ी मुश्किल के बाद ट्रेन के पायेदान खोलकर बाहर निकाला जिसे पुलिस ने उपचार को हल्द्वानी भेज दिया है। घायल व्यक्ति बरेली जिले के देवरानिया का रहने वाला बताया जा रहा है।
बताते चलें कि लालकुआं से बरेली को जाने वाली चलती डेमो ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का पैर फिसल गया जिसके चलते यात्री ट्रेन के पायेदान में फंस गया।इस बीच स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बना गया जिसके बाद आनन-फानन में ट्रेन रोकी गई वहीं घायल यात्री लगभग 40 मिनट तक ट्रेन के पायेदान में फंसा रहा इस दौरान लोगों की सूचना पर पहुंचे लालकुआं रेलवे सुरक्षा पुलिस के इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने घायल व्यक्ति को बड़ी मुश्किल के बाद ट्रेन का पायेदान खोलकर उसे बाहर निकाला।
जिसके बाद उनके द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 58 बर्षीय रामपाल निवासी देवरानिया जिला बरेली के रूप में हुई है इधर पुलिस ने घायल व्यक्ति के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल घायल व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


अनुराग एकेडमी में दीप पर्व_बच्चों ने सजाई रंगोली…
ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी, 12 कर्मचारियों पर गिरी गाज_ नौकरी भी जा सकती है..haldwani
Uttrakhand : 14 लाख की लूट में शामिल बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार
उत्तराखंड_पड़ोसी की घिनौनी करतूत, पटाखे दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म…
Nainital_चीना पीक के जंगलों में कॉम्बिंग,लापता अर्णव की तलाश में सर्च जारी_Video