

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की महत्वपूर्ण बैठक कल यानी दिनांक 14 मार्च, 2024 को 5:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी|
सूत्रों की माने तो पिछली कैबिनेट में DA के मुद्दे पर फैसला नहीं हुआ था ऐसे में सरकार इस कैबिनेट में इसको लेकर फैसला ले सकती है। वहीं UCC विधेयक को राष्ट्रपति ने भी मंजूरी दें दी है ऐसे में राष्ट्रपति को धन्यवाद प्रस्ताव भी कैबिनेट के द्वारा दिया जा सकता है।
पुलिस उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान (पदोन्नत कोटा) के पदों पर पदोन्नति हेतु सभी पोषक संवर्ग (नागरिक पुलिस अभिसूचना एवं पीएसी) के निरीक्षक/दलनायकों को समान अवसर दिये जाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस सेवा (संशोधन) नियमावली, 2024 को लेकर भी इस कैबिनेट में फैसला हो सकता है पिछली कैबिनेट में चर्चा तो हुई थी लेकिन फैसला नहीं हुआ था।
वही केंद्र सरकार ने देश में CAA लागू कर दिया है ऐसे में धामी कैबिनेट इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दें सकती है।
उपनल के माध्यम से कोविड कर्मचारियों को नियुक्ति देने को लेकर भी धामी सरकार कर सकता है उपनल नियमावली में संशोधन,इसके अलावा, शिक्षा, वित्त आवास समेत लगभग एक दर्जन मुद्दों पर फैसला संभव,हालांकि अभी तीन दिन पहले ही धामी कैबिनेट की बैठक हुई थी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..