घर की रसोई से शुरू हुआ सफर_हल्द्वानी की प्रीति सैनी बनीं सफलता की नई पहचान


Haldwani विकासखंड की प्रीति सैनी ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सरकारी सहयोग मिल जाए तो एक सामान्य गृहिणी भी सफल उद्यमी बन सकती है।वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह की सचिव एवं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी प्रीति आज हैंडीक्राफ्ट और मसाला निर्माण के माध्यम से आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी लिख रही हैं।
सरकारी सहयोग से बदली तकदीर
REAP/ग्रामोत्थान परियोजना के तहत प्रीति सैनी को ₹75,000 की सब्सिडी सहित कुल ₹3 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहयोग से उन्होंने घर पर मसाला चक्की स्थापित कर शुद्ध घरेलू मसालों का उत्पादन शुरू किया। गुणवत्ता और मेहनत के बल पर उनके उत्पादों की मांग स्थानीय बाजारों, मेलों और शादी-विवाह सीजन में तेजी से बढ़ी।
त्योहारी सीजन में भी कमाई का नया मॉडल
होली पर चिप्स, कचरी और हर्बल रंग, तो दीपावली पर ऊन की फूल मालाएं, तोरण और विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद तैयार कर वे मौसमी मांग का भी लाभ उठाती हैं। ऋण की शेष राशि से उन्होंने एक छोटी दुकान भी खोली, जहां कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचा जाता है।
हर साल 80 हजार से 1 लाख की शुद्ध आय
इन सभी प्रयासों से प्रीति सैनी प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। वे बताती हैं कि सरकारी योजनाओं ने उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की नई ऊर्जा दी।
“सरकार की योजनाओं ने हमें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया”
प्रीति सैनी राज्य सरकार और Pushkar Singh Dhami का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजनाओं ने महिलाओं को घर बैठे रोजगार से जोड़कर समाज में नई पहचान दिलाई है।
प्रीति सैनी की कहानी इस बात का सशक्त प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, सरकारी समर्थन और मेहनत से महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..