हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को जारी किया अवमानना नोटिस ,जानें क्या है पूरा मामला..


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व के आदेश का पालन नहीं करने पर सचिव विद्यालयी शिक्षा को अवमानना का नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेस करने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई।
पूर्व में खण्डपीठ ने सरकार की विशेष अपील को निरस्त कर एकलपीठ के आदेश को सही ठहराया था।याचिकर्ताओ ने आज अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि एकलपीठ ने उनके हक में फैसला देते हुए कहा था कि बेशिक शिक्षा परिषद में उनके द्वारा की गई सेवाओ को जोड़ते हुए उन्हें एसीपी का लाभ दिया जाय। आदेस हो जाने के बाद भी सरकार ने उनको एसीपी का लाभ नही दिया ।
एकलपीठ के आदेश को सरकार ने विशेष अपील दायर कर खण्डपीठ में चुनौती दी। पूर्व में खण्डपीठ ने एकलपीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी। इस रोक को हटाने के लिए याचिकर्ताओ द्वारा खण्डपीठ में प्राथर्नापत्र दिया गया। खण्डपीठ ने सरकार की विशेष अपील को निरस्त करते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा था।
इस निर्णय से प्रदेश के समस्त चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारीयो को ए.सी.पी.मिलने का रास्ता साफ हो गया था। न्यायालय के आदेश होने के बाद भी उनको अभी तक ए.सी.पी.का लाभ नही दिया जा रहा है। आज अवमानना याचिका दिनेश जोशी, ललित लोहनी, त्रिभुवन कोहली और अन्य ने अवमानना याचिका दायर की है। अवमानना याचिका में कहा गया है कि उनके हित में न्यायालय ने वर्ष 2019 में आदेश दिया था, लेकिन अभीतक उन्हें ए.सी.पी. का लाभ नही दिया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि : ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की सौगात
नदियों में जमा शिल्ट पर हाईकोर्ट सख्त,सरकार से जवाब तलब
नैनीताल से छिना वर्ल्ड क्लास बॉक्सिंग रिंग_जहां से चैंपियन निकले, वहीं से रिंग गायब
Haldwani में एडीजी ने सख्त निर्देश दिए_इन एरिया में फोकस..