

नए साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर के दाम को लेकर लोगों को झटका मिला है. वास्तव में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में तेजी देखने को मिली है. यह तेजी 24 रुपये से लेकर 25.5 रुपये तक आई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वैसे बीते साल डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर की कीमत में 4 बार इजाफा देखने को मिला था, लेकिन जुलाई 2022 के बाद से कोई बदलाव नहीं आया है.
आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. नए साल के साथ ही आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी कर दिए हैं. खास बात ये है कि गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की तेजी दर्ज की गई है. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर मिल रहे हैं. आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में दर्ज की गई तेजी-
नए साल यानी 1 जनवरी, 2023 की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी हुई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में घर के गृहणियों का बजट तो नहीं बिगड़ने वाला है, लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..