

नैनीताल : हल्द्वानी – रामनगर हाईवे पर घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। राहत की बात यह है की खतरनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक कालाढूंगी से रामनगर को जा रहा था इसी दौरान रास्ते में कालाढूंगी थाना क्षेत्र के भाखड़ा पुल गेबुआ के पास घने कोहरे के चलते कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है घने कोहरे के चलते ही यह सड़क हादसा हुआ है जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से भीषण टक्कर मारी है इसके बाद सड़क पर घसीटती हुई बाइक ने आग पकड़ ली और धु-धु कर जलने लगी। इस सड़क हादसे में बाजपुर निवासी बाइक सवार को चोटें आई है जबकि कार चालक को भी मामूली चोटे आई हैं। जानकारी मिल रही है की दुर्घटना के बाद बाइक सवार को प्रारंभिक उपचार के लिए रामनगर के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उसके एक पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।
खबर अपडेट हो रही है


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हैवानियत की हद : मानसिक दिव्यांग युवती के घर में घुसा ऑटो चालक_haldwani
Haldwani – बिल्डर ने 6 लोगों को लगाया करोड़ों का चूना..
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले_पति फरार..
हरिद्वार में पाकिस्तान-अफगानिस्तान के 162 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता, ई zero FIR शुरू
BJP ने पार्लियामेंट में अपने सभी सांसदों के लिए क्यों जारी किया व्हिप, जानिए..