पहले अस्पताल से चुराई कोरोना वैक्सीन.. बाद में लिखा माफीनामा “मुझें माफ़ कर देना मालूम नहीं था कोरोना वैक्सीन है..


हरियाणा के जींद ज़िलें से चोरी की बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है..जहाँ एक चोर ने पहले तो एक अस्पताल से कोविड वैक्सीन चुराई.. बाद उसे पुलिस स्टेशन के पास एक खोखे पर छोड़ कर चला गया.. चोरी हुई वैक्सीन की कीमत लगभग ढाई लाख रूपये है.
खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीपी सेंटर वैक्सीन डोज़ और फ़ाइले गायब होंने के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया.
मामला ज़ीद एक नागरिक अस्पताल का है जहाँ बुधवार कों पीपी सेंटर में रखी कोरोना वैक्सीन चोरी हों गई थीं लेकिन कल गुरुवार कों चोरी कि हुई वैक्सीन थाने के पास एक खोखे पर चोर छोड़ गया और उसने अपनी गलती के लिए सॉरी भी बोला. बताया जा रहा है कि एक नकाबपोश युवक बाइक पर आया और थाने के पास एक खोखे पर वैक्सीन कों कपड़े में लपेटकर रख गया खोखे पर बैठे आदमी से उसके कहा थीं यह थाने के मुंशी की रोटी है.

जब पुलिस ने इसे खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि यह कोई रोटी नहीं बल्कि वैक्सीन थीं. कपड़े में पुलिस कों एक पर्ची भी मिली जिसमें लिखा हुआ था सॉरी मुझें पता नहीं था यह कोरोना की दवाई है. घटना के बाद जींद पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से युवक की तलाश में जुट गई है..



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal