जंगली मशरूम खाने से परिवार के 6 लोगों की हालत बिगड़ी..

बागेश्वर। जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग की हालत बिगड़ी। समय रहते सभी को 108 से जिला अस्पताल लाया गया। यहां ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों से अनुसार सभी खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुगनाकुरी तहसील के ग्राम रंगदेव के औलिया तोक में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग विषैले मशरूम खाने से बीमार पड़ गए।
पड़ोसियों तत्काल घटना की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, साथ ही 108 को फोन कर पीड़ितों को मध्य रात्रि जिला अस्पताल भेजा गया।
बीमार लोगों में 40 वर्षीय हेमा देवी पत्नी चंदन राम, 50 वर्षीय दिनेश राम पुत्र भुवन राम, 28 वर्षीय अंजू देवी पत्नी सुंदर राम, 11 वर्षीय आशु पुत्र दिनेश राम, 3 वर्षीय खुशी पुत्री सुंदर राम, 5 वर्षीय गोपाल पुत्र सुंदर राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी ग्रामीण अब खतरे से बाहर है।
बताया जा रहा है कि सुंदर राम मवेशियों के साथ खेतों में गया हुआ था। जहां मशरूम देखकर वह उन्हें खाने के लिए घर लाया हुआ था। मशरूम की जानकारी के अभाव में सभी परिजनों ने सब्जी बनाकर खाई। जिसके पश्चात उनकी हालत बिगड़ने लग गई। तभी उन्होंने आप बीती पड़ोसियों को बताई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला