CM धामी ने राज्य में ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए दिए सख़्त निर्देश


उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सीएम ने कहा कि नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके लिये सभी अस्पतालों में प्रभावी व्यवस्थायें कर ली जाए। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर राज्य के बाहर से आने वालों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
सीएम ने प्रदेश में स्थापित होने वाले डायलिसिस सेंटरों की स्थापना भी एक सप्ताह में करने के निर्देश भी दिए। कहा कि इसके लिये तत्काल सभी आवश्यक सुविधाओं तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। जिन अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद खाली हैं वहां पर आउटसोर्स के माध्यम से व्यवस्था की जाए।
सचिव-स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने सभी डीएम को किशोरों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हफ्ते में दो दिन महाअभियान की तरह आयोजित करने को कहा। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्करों को प्रिकोसन डोज लगायी जानी है। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को भी प्रिकोसन डोज लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है।
उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




High Court_ फुल कोर्ट रेफ्रेंस के साथ दी गई जस्टिस आशीष नैथानी को विदाई_Video
8 जून से SIR..घर-घर पहुचेंगे बीएलओ_सही जानकारी देना न भूलें
दफन हुए सवालों का जवाब अब कब्र से निकलेगा, नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
दिल्ली के होटल में आग का तांडव_21लोग जिंदा जले, ज्यादातर विदेशी..
राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली होगी ऐतिहासिक बदलाव का शंखनाद : शिल्पी अरोड़ा