
हल्द्वानी : सिंथिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल जज फार्म हल्द्वानी के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत रिसल्ट हासिल करते हुए नया इतिहास रचा है। हाई स्कूल में भावेश चंद्र जोशी ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि इंटरमिडिएट में मीशा बांगिया ने 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।
इसी प्रकार हाई स्कूल में तनीषा जोशी ने 97.8 प्रतिशत, शौर्य कत्यूरा ने 97.4 प्रतिशत, पंकज रौतेला ने 95.8 प्रतिशत तथा वर्तिका पंत ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। इसी प्रकार इंटरमिडिएट में श्रेया नैनवाल ने 96 प्रतिशत, शीतल शाह ने 95 प्रतिशत, अमन पुरी ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ प्रवींद्र कुमार रौतेला ने बताया कि इस बार भी स्कूल का रिसल्ट शत प्रतिशत रहा। इस बार की बड़ी उपलब्धि यह रही कि 35 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि 50 फीसदी से अधिक बच्चे 80 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ पास हुए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आईटी और बायोलॉजी में इन बच्चों ने पाए 100 फीसदी अंक
हल्द्वानी। सिंथिया स्कूल के दसवीं के छात्र भावेश चन्द्र जोशी, शौर्य कत्युरा और तनु सिंह ने इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये। दसवीं में ही पढ़ने वाले छात्र विनीत चौधरी ने साइंस विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इसी प्रकार इंटर में अमन पुरी, कोमल आनन्द, अमन सिंह बिष्ट और मीशा बांगीया ने बायोलॉजी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड : सौतेले पिता की हैवानियत_नाबालिग बेटी ने डर के मारे घर छोड़ा..
हल्द्वानी – चर्चित प्रॉपर्टी कॉन्ट्रेक्टर धनंजय पर S.I.T की नजर_एसआई सस्पेंड, एस.पी.कत्याल नए आई.ओ.
Haldwani : डीएम ने 35 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त,जानिए बड़ी वजह ..
हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..